मोहल्ले की जिस दुकान पर रोज सामान लेने जाते थे, आज वहां दुकानदार की जगह बिटिया बैठी थी। नन्हीं बच्ची 3-4 साल से ज्यादा की नहीं थी। मगर एटीट्यूड ऐसा था कि दुकान उन्हीं के भरोसे चल रही है। मालिक की कुर्सी पर भी बैठी थीं। फिर ग्राहक आया तो चौंक गया। लेकिन उसके बाद जो मोमेंट बना वो न भूलने वाला था।
Prashant Sharma जब वीडियो के शुरू में दुकान पर जाते हैं तो कुर्सी पर नन्हीं बिटिया को देख चौंक जाते हैं। हालांकि बच्ची के लिए मानो ये मामूली बात थी। वो यूं ही बैठी रहती है।
फिर वो उससे टॉफी देने के लिए कहते हैं तो वो कूद कर कुर्सी से उतरती है। और फिर टॉफी नहीं इसका पूरा डिब्बा ही लाकर दे देती हैं। ग्राहक खुद ही इन्हें निकाल लेता है।
अब वो 1 रुपये की टॉफी देने के बाद बाकी पैसे वापस मांगते हैं। तो वो 5 के सिक्के में से बाकी के 4 रुपये की जगह पूरा गल्ला थोड़ा-थोड़ा करके खाली कर देती है। पहले कई सारे नोट लाकर देती है और फिर थोड़े और देने के बाद कहती है और लाउं?