झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अब बड़गांई जमीन विवाद मामले में 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में हाजिर होना है. हेमंत सोरेन की ओर से शनिवार को कोर्ट से की गई वर्चुअल पेशी के आग्रह को भी कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है.
सोमवार को PMLA कोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की वर्चुअल पेशी और तमाम घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि पार्टी और उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है, उनके नेता बड़गांई जमीन मामले में बेदाग साबित होंगे क्योंकि उनके खिलाफ इस मामले में कुछ है ही नहीं.
Namkum, Ranchi | Sep 19, 2026