
दो घंटे में लापता युवक बरामद, जंगीपुर पुलिस ने औड़िहार जंक्शन से सकुशल परिजनों को सौंपा
जंगीपुर/गाजीपुर। थाना जंगीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से पढ़ाई के लिए निकले 19 वर्षीय युवक को करीब दो घंटे के भीतर औड़िहार जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने युवक को आवश्यक कार्रवाई के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम नरहपुर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने थाना जंगीपुर में सूचना दी कि उनका पुत्र आदर्श गुप्ता घर से लावा स्थित लेक्सिकॉन लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के लिए निकला था, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी घर नहीं लौटा।
सूचना मिलते ही जंगीपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस सेल गाजीपुर की मदद से युवक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन के आधार पर टीम गठित कर थाना सैदपुर एवं जीआरपी औड़िहार के सहयोग से आदर्श गुप्ता को औड़िहार जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया गया।
युवक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने जंगीपुर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया।
#Ghazipur #JangipurPolice #GhazipurPolice #MissingYouth #AdarshGupta #AudiharJunction #GRPAudihar #SaidpurPolice #PoliceAction #QuickAction #GhazipurNews #UPPolice #BreakingNews