बैंक ऑफ इंडिया कल आयोजित करेगा विशाल ऋण मेला
सीतापुर। 'किसान माह' के उपलक्ष्य में बैंक ऑफ इंडिया, सीतापुर शाखा द्वारा कल 18 जुलाई 2026 को एक विशाल ऋण मेले का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम होटल नैमिष ग्रैंड, सीतापुर में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा।
बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभाकर गौतम ने जानकारी दी कि इस ऋण मेले में स्वयं सहायता समूह, सीएम युवा, डेयरी उत्पादन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरित किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीओ दीक्षा जोशी और विशिष्ट अतिथि के तौर पर बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक रजनीश भारद्वाज उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ प्रबंधक प्रभाकर गौतम की देखरेख में किया जा रहा है।
#BankOfIndia #Sitapur #LoanMela #KisanMaah #BankingNews #SitapurNews #FinancialInclusion #GovernmentSchemes #UttarPradesh #KCC