कॉकरोच जनता पार्टी ने आज यानी शनिवार 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़े धरने-प्रदर्शन का आयोजन किया है। इस धरने में शामिल होने के लिए आ रहे CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने IGI एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया है। इसके बाद प्रश्न उठ रहे थे कि अब आंदोलन का नेतृत्व कौन करेगा। इस बीच अभिजीत दीपके का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बता रहे हैं कि अब आंदोलन का नेतृत्व कौन करेगा।
अभिजीत दीपके ने अपने इस वीडियो संदेश में बताया कि सीजेपी ऑर्गेनाइजेशन के इंचार्ज अजिंक्य शिंदे अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व करें। बता दें कि अभिजीत दीपके को अपने और अन्य CJP नेताओं के हिरासत में लिए जाने का अंदेशा पहले से ही था, इसलिए उन्होंने कल रात ही यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था।
पूरी खबर : https://tinyurl.com/2vsdrkj7
#CJPProtest #AjinkyaShinde #AbhijeetDipke #BSFast News