शेरेरां पुलिस चौकी से कोंस्टेबल रामनिवास गोदारा को सम्मानपूर्वक विदाई दी क्षेत्र के युवाओ ने
बीकानेर - नापासर थाना क्षेत्र की शेरेरां पुलिस चौकी में कार्यरत कांस्टेबल रामनिवास गोदारा का सेरूणा थाना में स्थानांतरण होने पर रूनियाबड़ा बास क्षेत्र के युवाओं ने विदाई समारोह आयोजित किया। इस दौरान साफा व माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया।क्रांतिकारी युवा सितु सियाग ने क्षेत्र में शांति-सौहार्द बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के लिए गोदारा के कार्यों की सराहना की। वहीं गोदारा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर मेहनत के साथ अपने सपने साकार करने का आह्वान किया। समारोह में बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।