चोरी की अपाचे बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
#गौरीबाजार। घर के बाहर खड़ी अपाचे बाइक चोरी होने के मामले में गौरीबाजार पुलिस ने सोमवार को एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, बखरा गांव निवासी दीपक कुमार की अपाचे बाइक संख्या UP 52 BT 7863 तीन-चार अक्टूबर की रात घर के बाहर से चोरी हो गई थी। मामले में गौरीबाजार थाने में केस दर्ज कर पुलिस चोर की तलाश कर रही थी।
सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने देवरिया पश्चिमी रेलवे ढाला के पास घेराबंदी कर बाइक समेत एक आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस ने बरामद बाइक को कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Barhaj, Deoria | Oct 5, 2026