आसमान से बल्ब जलती मशीन गिरने से दहशत,मेड इन कोरिया...
#Samastipur:#विभूतिपुर,वाजिदपुर बम्वैया पंचायत के बेलसंडी डीह वार्ड संख्या-4 में गुरुवार की देर शाम आसमान से बल्ब जलती हुई एक अज्ञात मशीन गिरने से इलाके में दहशत फैल गई। मशीन बंशीधर मिश्र के दरवाजे पर गिरी। अचानक पटाखे जैसी आवाज होने से परिवार के लोग घबरा गए। स्थानीय निवासी सरोज कुमार मिश्र ने बताया कि मशीन गिरने के बाद पटाखे जैसी आवाज हुई। मशीन में लगा बल्ब लगातार जल रहा था।
दरोगा अरसद इमाम अंसारी ने बताया कि यह भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का रेडियोसॉन्दे लगता है। इसे वायुदाब, तापमान, आर्द्रता और हवा की गति मापने के लिए गुब्बारे से छोड़ा जाता है। संभवतः गुब्बारा फटने से यह नीचे गिरा।
पुलिस ने इसे सुरक्षित बताया, कहा- सिर्फ बैटरी है, कोई खतरा नहीं। राजस्व अधिकारी कैलाश प्रसाद मंडल ने संबंधित विभाग को सूचना देने और नियमानुसार कार्रवाई की बात कही।