आज (1 नवंबर) से देश में वित्तीय, टैक्स और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हुए हैं।
इनका असर छोटे कारोबारियों, करदाताओं, निवेशकों, पेंशनभोगियों और मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों पर पड़ेगा। जीएसटी के नए नियमों के तहत ऑनलाइन सामान बेचने वाले छोटे कारोबारियों के लिए अलग-अलग राज्यों में कारोबार करना आसान होगा।
अब तय शर्तें पूरी करने वाले छोटे विक्रेताओं को हर राज्य में अलग से दफ्तर खोलने की जरूरत नहीं होगी। इससे करीब 9 लाख 50 हजार छोटे कारोबारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, जीएसटी रिफंड की प्रक्रिया भी तेज की जाएगी।
#NewsUpdate #nonfollowers #explorepage #everyone #tax