विंध्य की बेटी ने दिल्ली में रचा इतिहास! 🇮🇳✨
🌟 रीवा की आराध्या तिवारी ने बढ़ाया विंध्य का मान! 🌟
दिल्ली में आयोजित 12वें नेशनल इंस्पायर मानक अवॉर्ड समारोह में देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच रीवा की कक्षा 10वीं की छात्रा आराध्या तिवारी को प्रतिष्ठित इंस्पायर मानक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 🏆👏
यह सम्मान उन्हें डॉ. जितेंद्र सिंह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Science and Technology) द्वारा प्रदान किया गया।
🎉 रीवा की इस होनहार बेटी की उपलब्धि से पूरे विंध्य क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। आराध्या की यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।