
मोतिहारी में बड़ा हादसा, जिउतिया पर्व को लेकर नहाने के दौरान डूबने से 4 की मौत
पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इनरवाभार पंचायत के बांकट गांव से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। जितिया पर्व के पवित्र स्नान के दौरान गांव के समीप तालाब में नहाने गई 4 बच्चियों की गहरे पानी में जाने से डूबकर मौत हो गई। त्योहार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।
मृतकों की पहचान सोनावती कुमारी (13), फूलवती कुमारी (10), सोनाली कुमारी (10) और प्रतिभा कुमारी (12) के रूप में हुई है। किनारे पर खड़ी एक अन्य बच्ची की सूचना पर ग्रामीण और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे।
प्रशासनिक कार्रवाई:
पहाड़पुर पुलिस ने चारों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन ने अंचल अधिकारी को मामले की जांच कर, आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से पीड़ित परिवारों को नियमानुसार उचित सरकारी मुआवजा दिलाने का सख्त निर्देश दिया है।
इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घाटों पर सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
#Motihari #Accident #EastChamparan #BiharNews #JitiyaParv