देवरिया: पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने जनसुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
देवरिया। पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत आर. शंकर ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
Barhaj, Deoria | Jul 13, 2026