शौर्य को नमन, शहीद परिवारों का सम्मान
उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने दुर्ग के पाटन विकासखंड के ग्राम सोनपुर में शहीदों की स्मृति में ‘शौर्य वाटिका’ का भूमिपूजन किया। करीब ₹79 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए जिले के 37 शहीद परिवारों का सम्मान किया गया। शौर्य वाटिका में शहीदों के नाम पर उनके परिजनों ने स्मृति वृक्ष लगाए। श्री शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में छत्तीसगढ़ के जवानों और बस्तर के लोगों ने बड़ी कीमत चुकाई है। शहीद जवानों के साहस और बलिदान से आज बस्तर में शांति और विकास की नई राह खुली है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन सरकार शहीदों के सम्मान, उनकी शौर्यगाथाओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#Chhattisgarh #ShauryaVatika #Martyrs