अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित सामूहिक योग प्रदर्शन में भाग लिया. राष्ट्रपति ने कहा कि योग व्यक्ति को स्वयं से, समाज को प्रकृति से और मानवता को व्यापक सार्वभौमिक चेतना से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने कहा कि जब दुनिया अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे समय में योग मानवता को शांति, संतुलन, सामंजस्य और सामूहिक कल्याण की दिशा में मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. राष्ट्रपति ने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया.
#InternationalYogaDay #PresidentMurmu #DroupadiMurmu #Jabalpur #MadhyaPradesh #NewsbpBharat
Mat, Mathura | Jun 21, 2026