
बदायूँ, रामलीला ग्राउण्ड बदायूँ में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी का पर्व.....
रामलीला ग्राउण्ड में बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक पर्व दशहरा (विजयदशमी) को हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक (क्षेत्राधिकारी नगर) सुमेध मिलिन्द जाधव आदि सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में जनपदवासी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान परंपरागत रूप से रावण के पुतले का भव्य दहन किया गया । इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक पर्व में सहभागिता की । कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन मौजूद रहा । विजयदशमी का पर्व हमें सत्य, नैतिकता, धर्म एवं सदाचार के मार्ग पर चलने तथा बुराइयों का त्याग कर अच्छाई को अपनाने की प्रेरणा देता है.......
District Magistrate, Budaun Budaun Police UP Police Dig Range Bareilly Mahesh Chandra Gupta Harish Shakya Durvijay Singh Shakya Aditya Yadav Brajesh Yadav Mla Baldevdham Gudhni
#Facebook #everyone #badaun #facbook #fyp
Bilsi, Budaun | Oct 21, 2026