
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव मुआना में हुआ सेवा सेतु कैंप का आयोजन
लगभग 200 ग्रामीणों ने शिविर में ली विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी
सफीदों, 3 अक्टूबर सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रशासन द्वारा सफीदों उपमंडल के गांव मुआना में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बीडीपीओ प्रवीण कुमार ने किया । इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्टाल लगाकर आमजन को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की बीडीपीओ प्रवीण कुमार ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कहा कि शिविर में आने वाले नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ देने की आवशक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक बिना किसी बाधा के पहुंचाना है।
शिविर के दौरान 19 विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचने वाले नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा पात्र लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस सेवा सेतु शिविर में लगभग 200 ग्रामीणों ने योजनाओं कि जानकारी ली। संबंधित विभागों द्वारा पात्रता की जांच करने के उपरांत लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। शिविर में आये नागरिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, परिवार पहचान पत्र से संबंधित सेवाओं, पेंशन एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं सहित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
बीडीपीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि नागरिक को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जाए तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर कि जाए ताकि पात्र लोग योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
इस मोके पर अजय राणा, मुआना मंडल अध्यक्ष कृष्ण खातला, सतेंद्र राणा, युआ मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सक्षम भाटिया, सरपंच श्याम लाल तथा प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Safidon, Jind | Oct 3, 2026