नवादा में गाँव गाँव घूमकर फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद।
#SonuSinghJournalist #NawadaNewsTak
Nawada, Nawada | Nov 4, 2026 *नवादा में गाँव गाँव घूमकर फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद।* नवादा में फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर गांव-गांव घूमकर लोगों को नौकरी और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के किराये के मकान पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 19 एटीएम कार्ड, अलग-अलग नामों के आधार कार्ड व पैन कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक और आंगनबाड़ी, सुकन्या योजना एवं कन्या विवाह योजना से जुड़े भारी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में विभिन्न जिलों में दर्ज 44 मामलों में अपनी संलिप्तता की बात बताई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेखपुरा जिले के हथियावां थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव निवासी सचिन कुमार उर्फ शैलेश कुमार उर्फ संतोष कुमार (करीब 45 वर्ष), पिता ब्रह्मदेव सिंह के रूप में हुई है। वह नवादा शहर में किराये के मकान में रह रहा था। #Nawada #NawadaNews #BiharNews #NawadaPolice #CyberCrime #CyberFraud #FakeOfficer #FraudArrested #ATMCard #FakeDocuments #GovernmentJobFraud #Anganwadi #SukanyaYojana #KanyaVivahYojana #BiharCrime #CrimeNews #PoliceAction #SonuSinghJournalist #NawadaNewsTak