खतियान में जाति सुधार और सांस्कृतिक संरक्षण को लेकर टुनिया में गोंड समाज की बैठक
पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूम के गोंड समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरूवार को सोनुआ प्रखंड के टुनिया कला-संस्कृति भवन में आयोजित की गई. अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गुरुचरण नायक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. इस बैठक की शुरुआत बड़ादेव की चित्र में पूजा-अर्चना और प्रार्थना के साथ हुई.
बैठक में गोंड समाज की संस्कृति, रीति-रिवाज, सामाजिक अधिकारों तथा जाति संबंधी अभिलेखों (खतियान) में दर्ज विसंगतियों पर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान आदिवासी शोध संस्थान, रांची द्वारा समाज की परंपराओं पर किए गए शोध कार्य की समीक्षा भी की गई.