बांका। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचल कार्यालय चांदन, जिला बांका में पदस्थापित सर्वे अमीन आदित्य कुमार को 8,500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी सर्वे अमीन को रिश्वत की राशि लेते हुए धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।
निगरानी ब्यूरो की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
Fatehpur, Gaya | Jun 2, 2026