🚨 साइबर अपराधियों पर राजेपुर पुलिस का बड़ा प्रहार 🚨
राजेपुर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने शानदार कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के मामले का सफल खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से साइबर ठगी में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड और ठगी से अर्जित ₹3,155 बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह और सर्विलांस टीम की इस प्रभावी कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि जनपद में साइबर अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं है। तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस लगातार साइबर ठगों पर शिकंजा कस रही है।
📢 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें। साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।
#Farrukhabad #RajepurPolice #CyberCrime #CyberFraud #UPPolice #Surveillance #AartiSingh #NagendraSingh #YouthIndiaNews #BreakingNews