🍾🚔 "ज़हर बनकर बिकने वाली शराब पर अब कानून का वार होगा,
जो मासूमों की ज़िंदगी से खेलेगा, उसका सलाखों से सामना हर बार होगा।" ⚖️🔥
🚨 फर्रुखाबाद में अवैध शराब माफियाओं पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन
जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में देशी शराब एवं मॉडल शॉप अमेठी कोहना का औचक निरीक्षण किया गया। वहीं आबकारी निरीक्षक रीता वर्मा एवं मोहम्मदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम तकीपुर में दबिश देकर 12 लीटर अवैध कच्ची शराब और 60 किलोग्राम लहन बरामद किया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
🔎 इसके अलावा मोहम्मदाबाद, ताजपुर और पिपरगांव स्थित मदिरा दुकानों की भी गहन जांच की गई। स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण कर सभी अनुज्ञापियों को शासन के नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए गए।
⚠️ आबकारी विभाग ने साफ संदेश दिया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
💬 "कानून की नज़र अब हर उस हाथ पर है,
जो ज़हर बेचकर मासूमों की ज़िंदगी से खिलवाड़ करता है।"
📍 फर्रुखाबाद
📰 जनहित में जारी — अवैध शराब के विरुद्ध अभियान जारी।
#फर्रुखाबाद #अवैध_शराब #आबकारी_विभाग #ExciseAction #BreakingNews #YouthIndiaNews 🚔🍾⚖️🔥