भाजपा जिला महामंत्री भवनजीत सिंह ने भोपाल सिंह खदरी को दी शुभकामनाएं
(राष्ट्रीय कदम)आस्तिक शर्मा:
हरियाणा भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निजी सहायक बने भोपाल सिंह खदरी को देश प्रदेश के हर कोने से समर्थको व भाजपा नेताओं की शुभकामनाएं मिल रही है। एक योग्य व्यक्ति को हरियाणा सरकार ने बड़े महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेवारी देकर लोकतंत्र के साथ-साथ जनता के हितों के फैसले लिए हैं। जिस पर चर्चा करते हुए पंचकूला जिला भाजपा महामंत्री भवनजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा भाजपा सरकार ने भोपाल सिंह खदरी को यह महत्वपूर्ण पद देकर कार्यकर्ताओं को एक हौसला दिया है। कि ईमानदारी से काम करने वाले किसी भी भाजपा कार्य कर्ता को भाजपा सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिल सकती है