Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

विशारतगंज पुलिस ने 24 घंटे में किया वाहन चोरी का खुलासा, पिकअप मैक्स सहित आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट कविता मौर्य बरेली। थाना विशारतगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप मैक्स चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को चोरी के वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 1 अगस्त 2026 को कस्बा विशारतगंज के वार्ड नंबर-1 से पिकअप मैक्स (UP25BT3839) चोरी होने के संबंध में थाना विशारतगंज में मुकदमा संख्या 136/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। 2 अगस्त को उपनिरीक्षक राजीव कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की गई पिकअप मैक्स ग्राम लोहारी-अतरछेड़ी रोड पर मधुसूदन दुग्ध फैक्ट्री के पीछे एक मकान की आड़ में छिपाकर खड़ी की गई है और आरोपी भी वहीं मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की पिकअप मैक्स बरामद कर सत्यपाल पुत्र बृजलाल, निवासी ग्राम पमारी थाना भमोरा, हाल निवासी वार्ड नंबर-9, कस्बा विशारतगंज, उम्र 25 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घर में विवाद होने के बाद उसने शराब पी रखी थी। देर रात घर लौटते समय उसने नाजिम बिल्डिंग मिस्त्री की दुकान के सामने खड़ी पिकअप मैक्स देखी। आसपास कोई नहीं था, इसलिए लालच में आकर वह वाहन चोरी कर ले गया। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए इसे अपनी गलती बताया। बरामदगी: चोरी की गई पिकअप मैक्स (UP25BT3839) गिरफ्तार आरोपी: सत्यपाल पुत्र बृजलाल, निवासी ग्राम पमारी थाना भमोरा, हाल निवासी वार्ड नंबर-9, कस्बा विशारतगंज, जनपद बरेली। विशारतगंज पुलिस की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल नीरज कुमार एवं कांस्टेबल कृष्णपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #Bareillynewslive #Viral #Bareillypolice

Bareilly, Bareilly | Aug 3, 2026

MORE NEWS

Bareilly, Bareilly | Aug 7, 2026

Bareilly, Bareilly | Aug 7, 2026

कांवड़-उर्स को लेकर बरेली में सुरक्षा चाक-चौबंद, 3500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
4 सुपर जोन, 8 जोन और 29 सेक्टर में बंटा जिला, ड्रोन से निगरानी
SSP की चेतावनी—सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
बरेली। सावन कांवड़ यात्रा और आला हजरत उर्स को लेकर बरेली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले को 4 सुपर जोन, 8 जोन और 29 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा 6 कंपनी PAC और 300 रिजर्व कांस्टेबल भी तैनात किए गए हैं। पार्किंग व्यवस्था के लिए अलग पुलिस टीम लगाई गई है, जबकि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
भीड़ और संवेदनशील इलाकों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों के साथ जोनल कंट्रोल रूम और I-Triple-C कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक दोनों आयोजनों के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक, भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट न करें। ऐसी पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, सावन माह को देखते हुए आयोजनकर्ताओं की ओर से भी अपील की गई है कि कांवड़ यात्रियों के लिए लगाए गए सभी लंगरों में शाकाहारी भोजन ही परोसा जाए।
बाइट: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बरेली

Bareilly news Live  

#Bareillypolice 

#SSPBareilly

कांवड़-उर्स को लेकर बरेली में सुरक्षा चाक-चौबंद, 3500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात 4 सुपर जोन, 8 जोन और 29 सेक्टर में बंटा जिला, ड्रोन से निगरानी SSP की चेतावनी—सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई बरेली। सावन कांवड़ यात्रा और आला हजरत उर्स को लेकर बरेली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले को 4 सुपर जोन, 8 जोन और 29 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा 6 कंपनी PAC और 300 रिजर्व कांस्टेबल भी तैनात किए गए हैं। पार्किंग व्यवस्था के लिए अलग पुलिस टीम लगाई गई है, जबकि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। भीड़ और संवेदनशील इलाकों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों के साथ जोनल कंट्रोल रूम और I-Triple-C कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक दोनों आयोजनों के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक, भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट न करें। ऐसी पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सावन माह को देखते हुए आयोजनकर्ताओं की ओर से भी अपील की गई है कि कांवड़ यात्रियों के लिए लगाए गए सभी लंगरों में शाकाहारी भोजन ही परोसा जाए। बाइट: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बरेली Bareilly news Live #Bareillypolice #SSPBareilly

Bareilly, Bareilly | Aug 7, 2026