#अयोध्या राम मंदिर में मिले दान और वित्तीय प्रबंधन में कथित गड़बड़ियों की जांच अब तेज हो गई है। जांच कर रही एसआईटी ने बड़ा कदम उठाते हुए मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और मामले से जुड़े लोगों को जांच पूरी होने तक अयोध्या नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि एसआईटी अपनी जांच रिपोर्ट रोजाना मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज रही है।
सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में भगवान राम को चढ़ाए गए सोने, चांदी, हीरे और अन्य कीमती आभूषणों के रिकॉर्ड में कथित अनियमितताएं सामने आई हैं। एसआईटी को इन रिकॉर्ड्स के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिले हैं। इसके अलावा ट्रस्ट द्वारा जमीन और निर्माण सामग्री की खरीद की भी जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि जांच में दान के कथित दुरुपयोग के साथ-साथ जमीन खरीद में बाजार भाव से कई गुना ज्यादा कीमत चुकाने के आरोपों की भी जांच हो रही है। हालांकि, फिलहाल यह पूरा मामला जांच के दायरे में है और अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।
.
.
.
#breakingnewswala #UPNews #latestenewsupdate #BNWTV