सादर निमंत्रण
देवतुल्य भाजपा परिवार के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को सप्रेम आमंत्रण।
हम सभी के लिए यह अत्यंत हर्ष, गौरव एवं उत्साह का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बहन डॉ. अर्चना गुप्ता जी का भिवानी आगमन हो रहा है।
इस ऐतिहासिक एवं संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण अवसर पर आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर बहन डॉ. अर्चना गुप्ता जी का भव्य एवं आत्मीय स्वागत करें तथा भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति, अनुशासन और एकजुटता का परिचय दें।
भिवानी आगमन दिनांक 9 अगस्त 2026 (रविवार) को प्रातः 9:00 बजे शकुंतला गार्डन, शिक्षा बोर्ड के सामने, भिवानी में होगा*
आइए, हम सभी मिलकर इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाएं। आपकी उपस्थिति ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।
सादर आमंत्रण। 🙏
घनश्याम सर्राफ
विधायक भिवानी