
पंजाब CM वायरल VIDEO केस में बड़ा खुलासा:फर्जी रिपोर्ट के ₹10 लाख देने के सबूत; सिरसा में ₹7.5 लाख शिकायतकर्ता के पिता के खाते में आए......
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जोड़े जा रहे सिख गुरुओं की फोटो पर शराब के छींटे वाले वीडियो की फर्जी रिपोर्ट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में गुरुग्राम में केस दर्ज कराने वाले सिरसा के फॉरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत जस्सी ने दावा किया था कि फर्जी रिपोर्ट के लिए 10 लाख रुपए में डील हुई।
अब पंजाब के पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया ने इन्हीं 10 लाख के बैंक के लेन-देन के सबूत जारी किए हैं। मजीठिया ने बैंक पासबुक की एंट्री शेयर करते हुए दावा है कि 7.5 लाख सिरसा में बलविंद्र सिंह के नाम पर खुले खाते में गए। इस मामले में सरकारी गवाह व शिकायतकर्ता बनाए गए जसप्रीत के पिता का नाम बलविंद्र सिंह है।
इसी बीच दैनिक भास्कर की टीम जब सिरसा में गुरप्रीत के घर पहुंची तो वहां उसकी कोठी पर दो सिक्योरिटी कर्मचारी तैनात मिले। जिन्होंने कहा-जसप्रीत किसी से बात नहीं करेगा। वहीं, गुरुग्राम पुलिस द्वारा रिमांड पर लिए गए हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण (HPPA) के साइबर सिक्योरिटी ऑफिसर अरूण महेंद्रू के पिता ने कहा-बेटे को गलत फंसाया गया है। ये राजनीतिक मामला है।
इस मामले में गुरुग्राम पुलिस पंजाब के दो IPS अफसरों से भी पूछताछ कर सकती है। केस दर्ज कराने वाले जस्सी का दावा था कि इन्हीं दोनों अफसरों ने फर्जी रिपोर्ट के लिए गुरुग्राम के फाइव स्टार होटल में सीक्रेट मीटिंग कर डील की थी।
#sirsa #viral #crime #police #takkartoday
Sirsa, Sirsa | Jun 26, 2026