
हरियाणा में दूध बंद का ऐलान:किसानों का सिरसा वीटा प्लांट पर प्रदर्शन, सप्लाई वाहन रोका; 3 प्लांट अधिकारियों का दावा-कॉल का कोई असर नहीं....
हरियाणा में दूध के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर आज से तीन दिन (1 से 3 अक्टूबर तक) सप्लाई बंद रखने का ऐलान किया गया है। किसान और पशुपालकों ने एकजुट होकर ने इसकी कॉल की हुई है। मगर, पहले ही दिन सिरसा को छोड़कर कही भी इस ऐलान का असर दिखाई नहीं दिया।
हालांकि, किसानों ने इसके लिए गांव-गांव कमेटियां बनाकर मुनादी करवाई है। यह भी कहा गया है कि दूध की सप्लाई करने वालों पर 51 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। दावा किया गया था कि राजस्थान और पंजाब के किसान-पशुपालकों से भी समर्थन मिला है। हिसार के किसानों ने इससे पहले ही दूरी बना दी थी।
हरियाणा में सहकारी खरीद वीटा करता है। अंबाला, जींद, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, सिरसा और रोहतक में प्लांट हैं। वीरवार को वीटा के कुरुक्षेत्र, अंबाला और जींद अधिकारियों ने दावा किया कि कॉल का कोई असर नहीं है। दूध की सप्लाई पूरी तरह सामान्य हुई।
वहीं, दोपहर बाद किसानों ने सिरसा प्लांट पर प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान प्लांट में आने वाले एक वाहन को भी किसानों ने रोक लिया। इस पर प्लांट के सीईओन दिनेश मेहता ने कहा कि सुबह की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा। कल की सप्लाई के लिए दोपहर एक बजे से रात 8 बजे तक दूध वाहनों में आता है। फिलहाल, पुलिस किसानों से बात कर रही है।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala
Sirsa, Sirsa | Oct 1, 2026