देवघर से आज होगा जसीडीह बाईपास लाइन का विधिवत उद्घाटन, सांसद निशिकांत दुबे करेंगे।
देवघर :–आज देवघर रेलवे स्टेशन से जसीडीह बाईपास रेल लाइन का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर गोड्डा लोकसभा के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना कर जसीडीह बायपास रेलवे लाइन का उद्घाटन होगा।
जसीडीह बाईपास लाइन के शुरू होने से देवघर की रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी, ट्रेनों के परिचालन में सुविधा होगी और क्षेत्र के रेल नेटवर्क को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।मौके पर रेलवे जीएम दीपिका पांडे सहित कई अधिकारी मौजूद।