AI के दौर में नेताओं का नया अंदाज… काम कम, फोटो में ज्यादा चमक-दमक!
आज AI के दौर में नेता और जनप्रतिनिधि भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। AI की मदद से अपनी मनपसंद और खूबसूरत तस्वीरें जनरेट कर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि जमीनी स्तर पर उनके द्वारा कराए गए कार्यों की असली तस्वीरों में वह चमक-दमक नजर नहीं आती, जो AI से तैयार की गई तस्वीरों में दिखाई देती है। हालांकि, AI की तस्वीरों में भी कई ऐसी गलतियां रह जाती हैं, जिन्हें देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि तस्वीर वास्तविक नहीं, बल्कि कृत्रिम है।
लेकिन नेताओं को इससे क्या फर्क पड़ता है! उन्हें तो बस अपनी शानदार तस्वीरें दिखानी हैं, सोशल मीडिया पर वाहवाही लुटानी है और जनता के सामने अपनी एक चमकदार छवि पेश करनी है।
सवाल सिर्फ इतना है कि जब तस्वीरों को इतना खूबसूरत बनाने में मेहनत की जा सकती है, तो जमीनी विकास की तस्वीर बदलने में मेहनत क्यों नहीं की जाती?
काम की असली तस्वीर बदलिए जनाब, AI वाली तस्वीरें तो कोई भी बना सकता है!
धन्य हैं ऐसे AI जनरेटेड नेता और जनप्रतिनिधि!