डिम्पी गर्ग होंगे पूर्व मध्य रेलवे के नए रेल महाप्रबंधक, 1 सितम्बर से संभालेंगे पदभार
डिम्पी गर्ग (Dimpy Garg, IRSME 1990 batch) भारतीय रेलवे के एक वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी हैं। अप्रैल 2026 में कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा वर्ष 2026 के लिए जनरल मैनेजर (GM / Level-16) पद के लिए 16 वरिष्ठ अधिकारियों के पैनल में डिम्पी गर्ग का नाम भी शामिल किया गया था।
इससे पहले, वह दिल्ली मंडल (Northern Railway - Delhi Division) के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) और अन्य महत्वपूर्ण मैकेनिकल कैडर पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
East Central Railway Northern Railway
Bihar, India | Jul 26, 2026