Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana

उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर भाजपा नेत्रियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार । सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने दर्ज कराये मुकदमे उत्तराखंड की मातृशक्ति का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा : भाजपा महिला मोर्चा देहरादून। सोशल मीडिया पर स्वयं को "पहाड़ प्रेमी राजेंद्र उत्तराखंडी" नाम से प्रस्तुत करने वाले व्यक्ति द्वारा भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं के विरुद्ध की गई अभद्र, अशोभनीय तथा महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली टिप्पणियों के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पूरे प्रदेश में कानूनी कार्रवाई का अभियान प्रारंभ किया। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों ने देहरादून के पटेल नगर चौकी एवं डालनवाला थाने में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज कराई। इसके साथ ही टिहरी, हल्द्वानी और रुड़की सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराते हुए दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। भाजपा महिला मोर्चा ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया अभिव्यक्ति का मंच अवश्य है, किंतु किसी भी महिला के सम्मान, गरिमा और आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाने, अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने अथवा चरित्रहनन का प्रयास करने का किसी को अधिकार नहीं है। लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करने के अनेक सभ्य और संवैधानिक माध्यम हैं, लेकिन महिलाओं के विरुद्ध अपमानजनक और अश्लील भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति सदैव समाज में संस्कार, सम्मान और मर्यादा की प्रतीक रही है। ऐसी महिला-विरोधी मानसिकता न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि पूरे समाज के संस्कारों पर भी आघात है। भाजपा महिला मोर्चा इस प्रकार की सोच का लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से दृढ़ता से प्रतिरोध करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में भाजपा महिला मोर्चा की बहनें अपने-अपने जिलों में शिकायत दर्ज कराकर यह स्पष्ट संदेश दे रही हैं कि महिलाओं के सम्मान पर हमला करने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जाएगा। सोशल मीडिया पर महिलाओं को निशाना बनाकर अपमानित करने वालों के विरुद्ध अब संगठित और प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महिला मोर्चा ने उत्तराखंड पुलिस से मामले की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच करते हुए दोषी के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने का दुस्साहस न कर सके। भाजपा महिला मोर्चा ने दोहराया कि "उत्तराखंड की मातृशक्ति का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को यह समझना होगा कि अब हर अपमान का जवाब कानून और संगठित जनशक्ति दोनों देंगे।" डॉ दिव्या नेगी प्रदेश मीडिया संयोजक भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड

Dehradun, Dehradun | Jul 18, 2026

MORE NEWS

देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय कूच के दौरान सियासी माहौल गरमा गया। भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। 

भाजपा ने प्रधानमंत्री आवास के घेराव को अलोकतांत्रिक बताते हुए कांग्रेस पर सुरक्षा से खिलवाड़ और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी के खिलाफ देहरादून में भाजपा ने किया प्रदर्शन 

#देहरादून #भाजपा #कांग्रेस #महेंद्रभट्ट #राहुलगांधी #उत्तराखंड #राजनीति #BJP #Congress #Uttarakhand #Dehradun #pahadsamachar

देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय कूच के दौरान सियासी माहौल गरमा गया। भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा ने प्रधानमंत्री आवास के घेराव को अलोकतांत्रिक बताते हुए कांग्रेस पर सुरक्षा से खिलवाड़ और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी के खिलाफ देहरादून में भाजपा ने किया प्रदर्शन #देहरादून #भाजपा #कांग्रेस #महेंद्रभट्ट #राहुलगांधी #उत्तराखंड #राजनीति #BJP #Congress #Uttarakhand #Dehradun #pahadsamachar

Dehradun, Dehradun | Jul 23, 2026

जंतर-मंतर पर फिर बवाल, छात्रों और पुलिस में झड़प

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार रात एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया। छात्रों और पुलिस के बीच तीखी झड़प की खबर है।

पुलिस का आरोप है कि CJP प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसके जवाब में भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथों में लाठियां दिख रही हैं। 

बता दें, ये पहली घटना नहीं है। इससे पहले 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान भी प्रदर्शनकारी संसद गेट के करीब पहुंच गए थे, तब पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।

#DelhiNews #JantarMantar #CJPProtest #DelhiPolice #StudentProtest #DelhiUpdates #CityBigNews #pahadsamachar

जंतर-मंतर पर फिर बवाल, छात्रों और पुलिस में झड़प दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार रात एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया। छात्रों और पुलिस के बीच तीखी झड़प की खबर है। पुलिस का आरोप है कि CJP प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसके जवाब में भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथों में लाठियां दिख रही हैं। बता दें, ये पहली घटना नहीं है। इससे पहले 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान भी प्रदर्शनकारी संसद गेट के करीब पहुंच गए थे, तब पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। #DelhiNews #JantarMantar #CJPProtest #DelhiPolice #StudentProtest #DelhiUpdates #CityBigNews #pahadsamachar

Dehradun, Dehradun | Jul 23, 2026

Live: छात्रों पर हुए लाठी चार्ज और पेपर लीक मामले को लेकर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

#PressConference #StudentProtests #rahulgandhi #Rahul #Congress #BJP4IND #pahadsamachar

Live: छात्रों पर हुए लाठी चार्ज और पेपर लीक मामले को लेकर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस #PressConference #StudentProtests #rahulgandhi #Rahul #Congress #BJP4IND #pahadsamachar

Dehradun, Dehradun | Jul 23, 2026

उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर भाजपा नेत्रियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार । सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने दर्ज कराये मुकदमे उत्तराखंड की मातृशक्ति का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा : भाजपा महिला मोर्चा देहरादून। सोशल मीडिया पर स्वयं को "पहाड़ प्रेमी राजेंद्र उत्तराखंडी" नाम से प्रस्तुत करने वाले व्यक्ति द्वारा भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं के विरुद्ध की गई अभद्र, अशोभनीय तथा महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली टिप्पणियों के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पूरे प्रदेश में कानूनी कार्रवाई का अभियान प्रारंभ किया। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों ने देहरादून के पटेल नगर चौकी एवं डालनवाला थाने में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज कराई। इसके साथ ही टिहरी, हल्द्वानी और रुड़की सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराते हुए दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। भाजपा महिला मोर्चा ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया अभिव्यक्ति का मंच अवश्य है, किंतु किसी भी महिला के सम्मान, गरिमा और आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाने, अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने अथवा चरित्रहनन का प्रयास करने का किसी को अधिकार नहीं है। लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करने के अनेक सभ्य और संवैधानिक माध्यम हैं, लेकिन महिलाओं के विरुद्ध अपमानजनक और अश्लील भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति सदैव समाज में संस्कार, सम्मान और मर्यादा की प्रतीक रही है। ऐसी महिला-विरोधी मानसिकता न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि पूरे समाज के संस्कारों पर भी आघात है। भाजपा महिला मोर्चा इस प्रकार की सोच का लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से दृढ़ता से प्रतिरोध करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में भाजपा महिला मोर्चा की बहनें अपने-अपने जिलों में शिकायत दर्ज कराकर यह स्पष्ट संदेश दे रही हैं कि महिलाओं के सम्मान पर हमला करने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जाएगा। सोशल मीडिया पर महिलाओं को निशाना बनाकर अपमानित करने वालों के विरुद्ध अब संगठित और प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महिला मोर्चा ने उत्तराखंड पुलिस से मामले की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच करते हुए दोषी के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने का दुस्साहस न कर सके। भाजपा महिला मोर्चा ने दोहराया कि "उत्तराखंड की मातृशक्ति का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को यह समझना होगा कि अब हर अपमान का जवाब कानून और संगठित जनशक्ति दोनों देंगे।" डॉ दिव्या नेगी प्रदेश मीडिया संयोजक भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड - Dehradun News