
छत्तीसगढ़ में बीजापुर के रुद्रारम स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार (बैड टच) का गंभीर मामला अब मुख्यमंत्री स्तर तक पहुंच गया है। सात छात्राओं के पालकों द्वारा शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निष्पक्ष व त्वरित जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीएम स्तर पर जांच जारी है, जिसमें बच्चों के बयान, पालकों के आरोप और प्रबंधन की भूमिका समेत यह भी जांचा जा रहा है कि पूर्व में मिली शिकायतों पर समय रहते कदम क्यों नहीं उठाए गए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि बेटियों की सुरक्षा और गरिमा सर्वोपरि है; लापरवाही बरतने या बात दबाने वाले किसी भी जिम्मेदार को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही प्रदेशभर के सभी बालिका छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा समीक्षा, नियमित निरीक्षण और प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली लागू करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि छात्राएं भयमुक्त होकर अपनी बात रख सकें और पीड़ित छात्राओं को समय पर काउंसलिंग व आवश्यक सहायता मिल सके।
#Bijapur #EklavyaVidyalaya #ChhattisgarhNews #VishnuDeoSai #StudentSafety #JusticeForStudents #Bastar #BreakingNews #FatafatNews