
आम तोड़ने से मना करने पर दबंगों ने हमला कर हाथ तोड़ा
हरदोई आम तोड़ने से मना करने पर आम की रखवाली कर रहे बुजुर्ग को कुछ दबंगों ने लाठी और डंडों से हमला करके काफी पीटा जिससे उसका एक हाथ टूट गया। पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण तो कराया परंतु छः दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट अंकित नहीं की जिससे दबंगों के हौसले बुलंद है और लगातार जान माल की धमकी दे रहे।शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला खत्ता जमाल खां निवासी किफायत अली पुत्र मोहम्मद हनीफ उर्फ कल्लू के अनुसार वह जटपुरा के घुन्नू वाजपेई के आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। 27 जून को दोपहर 1:00 शीलू पुत्र रामानंद निवासी ग्राम जटपुरा अपने साथियों के साथ आया और आम तोड़ने लगा। मना किया तो उपरोक्त शीलू ने अपने साथियों के साथ लाठी और डंडों से हमला कर दिया जिससे किफायत का एक हाथ टूट गया। किफायत के अनुसार शीलू ने उसके ऊपर चाकू से भी वार भी किया परंतु वह बाल बाल बच गया। घटना की सूचना किफायत द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया परंतु छः दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। शुक्रवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
Hardoi, Hardoi | Jul 3, 2026