
सिरमौर में पंजाब के दो युवक गिरफ्तार, कार से 18.94 ग्राम चिट्टा बरामद
मिश्रवाला में NH-07 पर एसआईयू टीम की कार्रवाई, माजरा थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने मिश्रवाला में बड़ी कार्रवाई करते हुए हुंडई i20 कार से 18.94 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के मोहाली निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, एसआईयू टीम ने मिश्रवाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर कार्रवाई के दौरान कार की तलाशी ली। इस दौरान उसमें से 18.94 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना माजरा में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के दौरान चिट्टे के स्रोत का पता लगाने और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो, सिरमौर
#NewsTodayHimachal #SirmaurNews #HimachalNews #ChittaMuktHimachal #DrugFreeHimachal #HimachalPolice