वासु गोयल ने दशहरा पर्व पर क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
इन्द्री। गोयल फिलिंग स्टेशन के मालिक वासु गोयल ने दशहरा पर्व के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।
वासु गोयल ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म, मर्यादा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें अपने जीवन से बुराइयों को दूर कर अच्छे कार्यों को अपनाने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा हैं। ऐसे पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करते हैं।
अंत में वासु गोयल ने सभी क्षेत्रवासियों से दशहरा पर्व को आपसी प्रेम और उत्साह के साथ मनाने की अपील करते हुए विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
#HVN24 Vasu Goyal