Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

प्रयागराज में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक संपन्न, विकास कार्यों के प्रस्तावों को मिली सहमति 400 हेक्टेयर बीहड़ भूमि सुधार सहित जल संरक्षण योजनाओं पर बनी कार्ययोजना भूमि एवं जल संरक्षण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश प्रयागराज। संगम सभागार, कलेक्ट्रेट प्रयागराज में विधायक कोरांव राजमणि कोल के उपस्थिति तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति, जिला मिशन समिति एवं वाटरशेड सेल कम डाटा सेंटर की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी फूलपुर सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी के.के. सिंह ने गत वर्ष कराए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत करते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना रखी। प्रस्तावित कार्यों में खेत तालाब निर्माण, किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत 400 हेक्टेयर बीहड़ एवं बंजर भूमि सुधार, जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यों सहित अन्य विकास योजनाओं को शामिल किया गया। समिति ने प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर अपनी सहमति प्रदान की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी निर्माण एवं संरक्षण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए, जबकि मुख्य विकास अधिकारी ने लाभार्थियों के चयन में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। अंत में भूमि संरक्षण अधिकारी के.के. सिंह ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।

Bara, Allahabad | Jul 25, 2026

MORE NEWS

बारा के मकदुमा पहाड़ पर मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव
यूनाइटेड भारत बारा 
मनोज कुमार बिन्द पत्रकार 
प्रयागराज। बारा थाना क्षेत्र के असवा गांव के पास स्थित मकदुमा पहाड़ पर राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर बारा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं, भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के जिला अध्यक्ष ऋषि पांडे ने अवैध खनन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बारा के मकदुमा पहाड़ पर मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द पत्रकार प्रयागराज। बारा थाना क्षेत्र के असवा गांव के पास स्थित मकदुमा पहाड़ पर राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर बारा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं, भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के जिला अध्यक्ष ऋषि पांडे ने अवैध खनन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Bara, Allahabad | Aug 2, 2026

प्रयागराज: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा बयान, पत्रकारों के मुफ्त इलाज के दिए निर्देश
यूनाइटेड भारत बारा 
मनोज कुमार बिन्द 
प्रयागराज दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पत्रकारों के हित में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज जिले के सभी पत्रकारों को सरकारी अस्पतालों में निशुल्क और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से कहा कि यदि पत्रकारों के इलाज के लिए सामान्य व्यवस्था से अलग कोई विशेष प्रबंध भी करना पड़े, तो वह किया जाए। यह मेरा स्पष्ट आदेश है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उनके इस बयान को पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

प्रयागराज: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा बयान, पत्रकारों के मुफ्त इलाज के दिए निर्देश यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द प्रयागराज दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पत्रकारों के हित में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज जिले के सभी पत्रकारों को सरकारी अस्पतालों में निशुल्क और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से कहा कि यदि पत्रकारों के इलाज के लिए सामान्य व्यवस्था से अलग कोई विशेष प्रबंध भी करना पड़े, तो वह किया जाए। यह मेरा स्पष्ट आदेश है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उनके इस बयान को पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Bara, Allahabad | Aug 2, 2026

प्रयागराज: प्रेम प्रसंग में ममेरे भाई की हत्या का आरोप, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर गिरफ्तार

प्रयागराज में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शिवम राय पर अपने ममेरे भाई सुमित उर्फ साहिल के अपहरण और हत्या का आरोप है। पुलिस के अनुसार, शिवम ने कथित तौर पर हथौड़े से वार कर सुमित की हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया। अपहरण के सात दिन बाद पुलिस ने अधजला शव बरामद कर मामले का खुलासा किया।

प्रारंभिक पुलिस जांच के मुताबिक, सुमित ने अपनी महिला मित्र से शिवम की मुलाकात कराई थी। इसके बाद शिवम भी युवती को पसंद करने लगा, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस का दावा है कि इसी प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की साजिश रची गई।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी शिवम राय को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रयागराज: प्रेम प्रसंग में ममेरे भाई की हत्या का आरोप, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर गिरफ्तार प्रयागराज में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शिवम राय पर अपने ममेरे भाई सुमित उर्फ साहिल के अपहरण और हत्या का आरोप है। पुलिस के अनुसार, शिवम ने कथित तौर पर हथौड़े से वार कर सुमित की हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया। अपहरण के सात दिन बाद पुलिस ने अधजला शव बरामद कर मामले का खुलासा किया। प्रारंभिक पुलिस जांच के मुताबिक, सुमित ने अपनी महिला मित्र से शिवम की मुलाकात कराई थी। इसके बाद शिवम भी युवती को पसंद करने लगा, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस का दावा है कि इसी प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की साजिश रची गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शिवम राय को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Bara, Allahabad | Aug 2, 2026

मखदूम्बा पहाड़ पर मृत मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर, किसानों में आक्रोश

प्रयागराज। बारा क्षेत्र के मखदूम्बा पहाड़ पर रविवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत मिलने से ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश फैल गया। किसानों ने आरोप लगाया कि क्रेशर प्लांटों में लगातार हो रही ब्लास्टिंग से मोरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के जिलाध्यक्ष ऋषि कुमार पांडेय ने प्रशासन से मृत मोर की जांच, अवैध खनन व ब्लास्टिंग पर रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र कार्रवाई न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।

मखदूम्बा पहाड़ पर मृत मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर, किसानों में आक्रोश प्रयागराज। बारा क्षेत्र के मखदूम्बा पहाड़ पर रविवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत मिलने से ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश फैल गया। किसानों ने आरोप लगाया कि क्रेशर प्लांटों में लगातार हो रही ब्लास्टिंग से मोरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के जिलाध्यक्ष ऋषि कुमार पांडेय ने प्रशासन से मृत मोर की जांच, अवैध खनन व ब्लास्टिंग पर रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र कार्रवाई न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।

Bara, Allahabad | Aug 2, 2026

Bara, Allahabad | Aug 1, 2026