🎓 एमएस कॉलेज मंझौल को मिले नए प्राचार्य
मंझौल (बेगूसराय):
एमएस कॉलेज, मंझौल में प्रो. कौशलेन्द्र कुमार सिंह ने नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्र-हित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और उनके स्वर्णिम एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कॉलेज नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
NEWS OF BEGUSARAI
सच सब तक।
#Begusarai #Manjhaul #MSCollege #NewPrincipal #KaushalendraKumarSingh #Education #NewsOfBegusarai #BiharNews