ATM कार्ड फंसाकर खातों से अवैध निकासी करने वाले गिरोह का
05 अभियुक्त गिरफ्तार, ATM स्वाइप मशीन, ATM कार्ड, फिंगरप्रिंट स्कैनर, मोबाइल सहित कई सामान बरामद....
दिनांक 16.11.2025 को पटना जिले के गर्दनीबाग थानांतर्गत मशीन में एटीएम कार्ड फंस जाने पर वादी के खाता से अनाधिकृत रूप से 1,10,000/- रूपया निकासी होने के संबंध में सूचना प्रतिवेदित हुई थी। प्राप्त सूचना के आलोक में गठित टीम द्वारा अग्रतर अनुसंधान के क्रम में तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 एटीएम स्वाइप मशीन, 01 पेचकस, 01 छुरी, 07 एटीएम कार्ड, 01 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 02 मोबाइल बैटरी, 05 स्मार्टफोन, 01 आईफोन, 02 कीपैड मोबाइल, 01 फिंगरप्रिंट स्कैनर, 01 जमीन संबंधी दस्तावेज, 01 चार पहिया वाहन एवं 01 दो पहिया वाहन बरामद किया गया है।
Rahui, Nalanda | Jun 6, 2026