
मूनक में द*र्दनाक सड़क हा*दसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौ*त!
मूनक क्षेत्र में रविवार शाम एक द*र्दनाक सड़क हा*दसे में एक युवक की जा*न चली गई। युवक पेट्रोल पंप से स्कूटी में तेल डलवाकर मूनक की ओर आ रहा था, तभी होटल के पास गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी स्कूटी को ट*क्कर मार दी।
हा*दसे में सावन कुमार, निवासी रेरकंला, पानीपत, गंभी*र रूप से घा*यल हो गया। परिजनों के मुताबिक सावन मूनक गांव में एक नाई की दुकान पर काम सीखने के लिए आता था।
🚨 गंभी*र हालत में चंडीगढ़ किया था रेफर
हा*दसे की सूचना 112 नंबर पर दी गई। पुलिस की मदद से घा*यल सावन को उपचार के लिए कल्पना चावला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभी*र होने के कारण डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौ*त हो गई।
🚔 ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में, चालक पर केस
घटना की सूचना मिलते ही मूनक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी शीशपाल ने बताया कि पुलिस ने श*व का पोस्टमा*र्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवार में मा*तम, हा*दसे के बाद से गांव में शो*क का माहौल है।
#Munak #RoadAccident #HaryanaNews #KarnalNews #BreakingNewsPH
Ballah, Karnal | Sep 28, 2026