पटना जिले के मनेर प्रखंड अंतर्गत शेरपुर पूर्वी पंचायत के शेरपुर स्थित "आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 142 पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बीडीओ सुधीर कुमार और सीडीपीओ नीतू सिंह शामिल हुई। "आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत प्रसूति महिलाओं की गोद भराई की रश्म पुरी की गई, जबकि छोटे बच्चों का अन्नप्राशन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता एवं बाल गीत प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें केंद्र के बच्चे शामिल हुए। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के अभिभावकों को प्रमाण पत्र देकर आभार प्रकट किया गया। मौके पर पर्यवेक्षिका नेहा कुमारी, सुरभि कुमारी, स्मृति कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे। #AnganwadiCentre #ServicePledgeProgram #patnamaner #bdocdpo #trendingnow #photooffthaday #facebookpost
Maner, Patna | Sep 29, 2026