*ऊना शहर में निर्जला एकादशी पर लगाई ठंडे पानी की छबील*
किरतपुर साहिब- धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग 503 पर ऊना शहर में बाबा बेदी कीले के समीप बीते कल निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य पर राहगीरों के लिए ठंडे पानी की छबील का आयोजन किया गया। ऊना के अरोड़ा ड्राई फ्रूट्स के मालिक साहिल अरोड़ा कोदू ने कहा कि हर साल की भांति इस वर्ष भी युवा साथियों के साथ मिलकर इसका आयोजन किया गया। जिसमें राहगीरों के लिए ठंडे पानी की छबील के साथ-साथ फल वितरण भी किया गया। इस आयोजन में ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने भी शिरकत कर युवाओं की हौसला अफजाई करी और युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के प्रति जागरुक होने की आवश्यकता हैं। इस मौके पर पूर्व पार्षद ख़ामोश जैतिक , समक्ष खन्ना , कार्तिक, चंदन समेत दर्जनों युवा उपस्थित रहें।
Kullu, Kullu | Jun 25, 2026