विकास के दावों पर सवाल, टूटी सड़कों से जन्मदिन कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ता, तस्वीर आई सामने....
बाड़मेर से विधायक प्रियंका चौधरी का जन्मदिन कार्यक्रम महाबार रोड स्थित एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित हुआ। कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे, लेकिन कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाली टूटी सड़कों ने शहर के विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए। लेकिन दावा है कि जो काम 15 साल में नहीं हुआ, वह अब धरातल पर हो रहा है। ऐसे में सड़क की तस्वीरें विकास के दावों की अलग ही कहानी बयां करती नजर आईं।जहा मीडिया में कुछ विकास की तस्वीर सामने आई है।
BJP Rajasthan Mewaram Jain Dr Priyanka Chaudhary
Sedwa, Barmer | Aug 22, 2026