अनूपगढ़ महासभा में गरजे कांग्रेस के राजस्थान कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रदेश सचिव,,दीपक सोनी
आज अनूपगढ़ में आयोजित विशाल महासभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के दीपक जी सोनी ने भाजपा सरकार के कथित तानाशाही रवैये पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार वन विभाग,जोहड़ पायतन,6A में ग्रामीण वर्षों से अपने घरों में रह रहे हैं, उन्हें इस तरह उजाड़ने की अनुमति किसी भी कीमत सहन नहीं की जाएगी।"
उन्होंने सरकार से मांग की कि लंबे समय से बसे हुए ग्रामीणों के हितों की रक्षा की जाए तथा किसी भी कार्रवाई से पहले मानवीय और न्यायसंगत समाधान निकाला जाए। दीपक सोनी ने कहा कि भाजपा के नेता जनता को गुमराह कर रही हैं कि हम आपके घर को बेघर नहीं होने देंगे लेकिन मैं पूछना चाहता हूं आपकी सरकार ने ऐसे आदेश जनता को उजाड़ने के क्यों दिए , अगर आप इस आदेश को रोक सकते हैं तो जिला कलेक्टर से आदेश को निरस्त करवाए जनता को गुमराह ना करें सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर एकजुटता दिखाई।
दीपक सोनी
प्रदेश सचिव
राजस्थान कांग्रेस कमेटी ओबीसी