
महात्मा गाँधी जयंती पर मौन सत्याग्रह....
आज नगर परिषद् रक्सौल के कौड़ियाटोला कार्यालय पर तिरंगे प्रकरण एवं अन्य घोटालों पर नगर परिषद् प्रशासन एवं रक्सौल प्रशासन की चुप्पी के विरोध में मौन विरोध किया गया।
समाजसेवी रवि मस्करा ने आज नगर परिषद कार्यालय पर मौन रखकर सत्याग्रह किया। श्री मस्करा ने प्रेस विज्ञप्ति ज़ारी कर बताया कि नगर परिषद् रक्सौल पर बार बार घोटाले के आरोप लग रहे हैं। कभी नल जल तो कभी स्ट्रीट लाइट पर, कभी मशीन खरीद तो कभी कूड़ेदान ख़रीद पर, कभी कचरा बॉक्स तो कभी स्टॉफ की सैलरी पर, कभी सड़क तो कभी नाला पर, कभी डिवाइडर तो कभी शौचालय पर। हद तो तब हो गई जब तिरंगे पर भी घोटाले की आँच पड़ गई।
श्री मस्करा ने प्रेस को में बताया कि विभिन्न मुद्दों को लेकर वे लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से मिलते रहे हैं। उन्होंने नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी, अंचलाधिकारि रक्सौल, अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल अनुमंडल के साथ साथ जिला के कप्तान जिलाधिकारी से मिलकर भी नगर परिषद् में चल रहे गड़बड़ी की जानकारी दी। लेकिन सभी चुप हैं... शांत हैं.... मौन हैं....
इसीलिए मैं भी महात्मा गाँधी के सिद्धांतों पर चलते हुवे मौन हूं और मौन रहकर विरोध कर रहा हूं। शायद संबंधित अधिकारी मेरे मौन के बाद जाग जाएं और घोटालों पर अपना मुँह खोलें।