Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap

कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में खरगोन ने बनाया प्रदेश में पहला स्थान ________________ नस्ल सुधार के माध्यम से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में जिले की बड़ी उपलब्धि ________________ पशुपालकों से समय पर कृत्रिम गर्भाधान कराने की अपील ________________ खरगोन 05 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री के दुग्ध उत्पादन दोगुना करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के अनुरूप पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा प्रदेशभर में संचालित कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के अंतर्गत खरगोन जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले में वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 01 लाख 23 हजार 696 कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 28 हजार 834 पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान किया जा चुका है, जिसके आधार पर खरगोन प्रदेश में शीर्ष स्थान पर है। जिले ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 102 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की थी। इस उपलब्धि पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा जिले की सराहना भी की गई थी। कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के माध्यम से गाय एवं भैंसों में उन्नत नस्ल के वीर्य का उपयोग कर नस्ल सुधार किया जा रहा है। इससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होने के साथ पशुओं की गुणवत्ता बेहतर होगी तथा पशुपालकों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। राज्य शासन द्वारा इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए अवर्णित नस्ल की गाय-भैंसों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के लिए लखपति गोपालक दीदी योजना भी प्रारंभ की गई है। उपसंचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. जी.एस. सोलंकी ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपनी गाय एवं भैंसों में समय पर कृत्रिम गर्भाधान कराकर उन्नत नस्ल के बछड़े एवं बछियों का उत्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि कृत्रिम गर्भाधान एक सुरक्षित, वैज्ञानिक एवं प्रभावी तकनीक है, जो पशुओं की नस्ल सुधारने के साथ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। #JansamparkMP #khargone

MORE NEWS

📍 ग्राम पंचायत केली (सेगांव) में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के प्रथम शिविर का हुआ आयोजन।

🌸 मुख्य अतिथि विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने शिविर का शुभारंभ किया।

🤝 आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाने एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शिविर आयोजित किया गया।

#janvishwasabhiyan2026 
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #Khargone

📍 ग्राम पंचायत केली (सेगांव) में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के प्रथम शिविर का हुआ आयोजन। 🌸 मुख्य अतिथि विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने शिविर का शुभारंभ किया। 🤝 आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाने एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शिविर आयोजित किया गया। #janvishwasabhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम #Khargone

Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

खरगोन जिले की बिस्टान पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरियाणा और उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 अवैध देशी पिस्टल और परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कॉर्पियो जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी सिगनूर क्षेत्र से हथियार खरीदने आए थे। कुल 17.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस पूरे हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। #khargone_family

Khargone, Khargone (West Nimar) | Aug 6, 2026

एम्स भोपाल जैसी बड़ी जगह छोड़कर अपने गांव लौट आए हैं डॉक्टर कुलदीप गुप्ता। मकसद सिर्फ एक... अपने लोगों की सेवा के लिए

एम्स भोपाल जैसी बड़ी जगह छोड़कर अपने गांव लौट आए हैं डॉक्टर कुलदीप गुप्ता। मकसद सिर्फ एक... अपने लोगों की सेवा के लिए

Khargone, Khargone (West Nimar) | Aug 6, 2026