Ambala Media:"
नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी की सूचना देने वाले को ₹10,000 का इनाम
अंबाला। राज्य अपराध शाखा (हरियाणा) इकाई अंबाला ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार थाना बलदेव नगर, अंबाला में दर्ज मामले में आरोपी सौरभ पुत्र सुल्तान सिंह निवासी गांव त्यौड़ा, जिला कुरुक्षेत्र की तलाश की जा रही है। आरोपी पर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को आरोपी के संबंध में कोई ठोस एवं विश्वसनीय जानकारी हो तो वह राज्य अपराध शाखा, अंबाला से संपर्क करे। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
☎️ संपर्क नंबर: 98123-00367
94165-53151
📢 अंबाला मीडिया – खबरें ही खबरें
🌐 Website: ambalamedia.in
📘 Facebook: facebook.com/kuljeetsethi.ambal
📢 WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb6GY3MEFeXmLhg3SR0f�
▶️ YouTube: @ambalamedia6913
न
Ambala, Ambala | Jun 22, 2026