
#ग्राम पंचायत #पुजाल्डी ने लिया ऐतिहासिक संकल्प #अब गांव में #शराब पर पूर्ण प्रतिबंध #ग्राम समाज सुधार समिति का गठन #विनीता देवी बनीं अध्यक्ष
#टिहरी गढ़वाल। #चंबा विकासखंड की #ग्राम पंचायत #पुजाल्डी को नशामुक्त बनाने की दिशा में ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण पहल की है। #ग्राम प्रधान #श्रीमता देवी की अध्यक्षता में आयोजित सामूहिक बैठक में ग्राम पंचायत को नशामुक्त ग्राम बनाने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया। बैठक में सभी वार्ड सदस्यों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।
#बैठक में निर्णय लिया गया कि शादी समारोह, जन्मदिन तथा अन्य सामाजिक आयोजनों में शराब एवं बीयर का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। ग्रामीणों ने माना कि शराब जैसी सामाजिक बुराइयों को रोकना आवश्यक है, ताकि गांव में स्वस्थ, संस्कारित और सुरक्षित सामाजिक वातावरण बनाया जा सके।
#बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध सामाजिक कार्रवाई के साथ ₹2,100 का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही गांव में नशामुक्ति और सामाजिक सुधार के लिए ग्राम समाज सुधार समिति का गठन किया गया।
#समिति में #विनीता देवी को #अध्यक्ष #सरिता देवी को उपाध्यक्ष, #सुमित्रा देवी को #सचिव तथा सेजल को #सह-सचिव की जिम्मेदारी दी गई। #इसके अलावा विभिन्न वार्डों से सदस्य ममता देवी, कमला देवी, संध्या देवी, लक्ष्मी देवी, भगवती प्रसाद, मनोहरी लाल व पप्पू राम को ग्राम समाज सुधार समिति का सदस्य चुना गया।
#इस अवसर पर #शराब नहीं संस्कार मुहिम के #प्रणेता #सुशील बहुगुणा ने #ग्राम पंचायत #पुजाल्डी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज केवल कानून से नहीं, बल्कि समाज के सामूहिक संकल्प और जनभागीदारी से बनता है। पुजाल्डी के ग्रामीणों ने सामाजिक सुधार की दिशा में अनुकरणीय कदम उठाया है। गांव का यह संकल्प आने वाली पीढ़ियों को नशे से दूर रखने और संस्कारित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
उन्होंने कहा कि “शराब नहीं, संस्कार दीजिए” का संदेश अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है और ग्राम पंचायतों द्वारा स्वयं प्रस्ताव पारित कर नशामुक्ति का संकल्प लेना इस जन अभियान की बड़ी उपलब्धि है।
#ग्राम प्रधान #श्रीमता देवी ने कहा कि गांव के सभी लोगों की सहमति से यह निर्णय लिया गया है। उनका उद्देश्य पुजाल्डी को नशामुक्त और सामाजिक रूप से आदर्श ग्राम बनाना है। उन्होंने कहा कि शराब से परिवार और समाज दोनों प्रभावित होते हैं, इसलिए सामाजिक आयोजनों को भी नशामुक्त बनाने का निर्णय लिया गया है।
नव नियुक्त ग्राम समाज सुधार समिति की अध्यक्ष विनीता देवी ने कहा कि समिति ग्रामीणों के सहयोग से गांव में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि समिति का प्रयास रहेगा कि गांव में लिए गए नशामुक्ति के संकल्प का पूरी तरह पालन हो तथा युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए निरंतर जनजागरूकता की जाए।
ग्राम पंचायत पुजाल्डी का यह सामूहिक निर्णय ‘नशामुक्त समाज, संस्कारित समाज, सशक्त राष्ट्र’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर शराब नही संस्कार मुहिम के जगदीश बडोनी व लक्ष्मी बहुगुणा ने ग्रामवासियों को नशा मुक्त हेतू शपथ दिलाई गई।