
गोड्डा: ललमटिया डकैता संत लुक्स मिशन हॉस्पिटल गेट से मोटरसाइकिल चोरी, CCTV फुटेज में संदिग्ध कैद।
गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डकैता स्थित संत लुक्स मिशन हॉस्पिटल गेट से शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुई मोटरसाइकिल का नंबर JH17AB 8608 बताया जा रहा है। मोटरसाइकिल के मालिक मकबूल अंसारी, पिता नूर मोहम्मद अंसारी, ग्राम ललघुटवा, थाना ललमटिया, जिला गोड्डा के निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल हॉस्पिटल गेट के पास खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर ललमटिया डकैता चौक की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
घटना की लिखित जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। वहीं, प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।
अब देखना यह होगा कि CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कब तक मोटरसाइकिल चोर की पहचान कर चोरी हुई बाइक बरामद कर पाती है।
10 Tak Bharat | गोड्डा की हर खबर सबसे पहले, निष्पक्ष और सटीक।
पूरी खबर अगले कड़ी में...
#Lalmatia #mahagama #गोड्डा