छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। भिलाई-3 से रायपुर जा रही एक स्कूटी सड़क किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार दो महिलाओं और दो मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक 8 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए रायपुर AIIMS में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Chhattisgarh #RoadAccident #Raipur #Durg #AccidentNews #BreakingNews #SafetyFirst #FatafatNews