Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: सीतापुर में 10 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार सीतापुर: जनपद में अपराधियों और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतापुर पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली। थाना तालगांव पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 10 किलो 196 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी लहरपुर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। कसरैला-लहरपुर मार्ग पर हुई कार्रवाई पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2026 की रात्रि थाना तालगांव पुलिस और स्वाट टीम कसरैला-लहरपुर मार्ग पर धोंधी मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध वाहन के साथ कुछ लोग नजर आए। पुलिस टीम को देखकर कार में सवार तीन अभियुक्त मौके से फरार हो गए, जबकि बाहर खड़े एक अन्य तस्कर को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। क्षेत्राधिकारी लहरपुर की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान पकड़े गए अभियुक्त के पास से प्लास्टिक की बोरी में कुल 10 किलो 196 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त और आपराधिक इतिहास पकड़े गए अभियुक्त की पहचान राहुल शुक्ला पुत्र संजय शुक्ला, निवासी ग्राम गुठना बुजुर्ग (कैमहरा), थाना फरधान, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास रहा, जिसमें हत्या के प्रयास (धारा 307 भादवि), डकैती (धारा 395/397 भादवि) और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों सहित कुल 6 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। की गई विधिक कार्रवाई इस मामले में थाना तालगांव पर मु0अ0सं0 205/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही। वहीं, मौके से फरार हुए अन्य अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही। #SitapurPolice #UttarPradeshPolice #UPPolice #CrimeNews #Sitapur

Sitapur, Sitapur | Aug 3, 2026

MORE NEWS